डूंगरगढ़ भाजपा : बूथ कार्यकर्ताओं से प्रभारी भाटी ने की चर्चा

2388

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा बूथ निर्माण समिति की बैठक

बीकानेर। भाजपा देहात श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा बूथ निर्माण समिति एवं सत्यापन संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी मुमताजअली भाटी ने की।

भाटी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 226 बूथों पर 21 सदस्यीय बूथ समिति के पुन: निर्माण और पूर्व में बनाई गई समितियों के सत्यापन कार्य संबंधी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में निरन्तर जुटे रहने को कहा।

बैठक में भाजपा देहात के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर सुथार, किशन गोदारा, रामेश्वर पारीक, कुंभनाथ सिद्ध, मानमल शर्मा, बजरंग सारस्वत, बजरंग सोनी, रामकरण सारण, रोशनअली, नितिन नाई, दिलीपसिंह, विनोद गिरी, सहीराम जाट, रतनसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.