भागवत, योगी और केजरीवाल को बम से उड़ाने की धमकी… पढ़ें चिट्ठी

2338

thenews.mobilogicx.com

जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा पत्र

शामली। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की हत्या और शामली सहित कई जिलों के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मेरठ जोन के सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दी है। मंगलवार को सभी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के नाम रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र 20 अप्रैल को रेलवे कार्यालय शामली पहुंचा था। पत्र पढऩे के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ थाना शामली आरपीएफ व जीआरपी को भी इसकी जानकारी दी गई।

जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए पत्र में लिखा है कि-वह अपने जेहरेदारों की मौत का बदला जरूर लेंगे। पत्र में 13 मई को शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत, रोहतक समेत कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 16 मई को इलाहाबाद के संगम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर, गाजियाबाद के हनुमान मंदिर, दिल्ली के प्रमुख मंदिर और बस अड्डे को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख को बहुत जल्द मार देंगे..खुदा हाफिज। यह धमकी भरा पत्र डाक से शामली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू की गई है।

यह पत्र जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा गया था। 20 अप्रैल को मिले इस धमकी भरे पत्र के बाद से रेलवे पुलिस अधिकारी मामले को दबाए हुए बैठे थे। एसपी शामली अजय कुमार ने बताया यह मामला आज सामने आया है।

उन्होंने खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शामली रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी प्रांजल कुमार बोहरा ने बताया कि इस मामले में जीआरपी पुलिस के साथ चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.