‘हरि बनाम हरि’ : हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति

2247
हरिवंश

राज्यसभा में उपसभापति के पद पर एनडीए प्रत्याशी की जीत

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति के लिए आज वोट डाले गये। मुकाबला एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह और विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के बीच हुआ। जिसमें बाजी मारी एनडीए के उम्मीदवार सिंह ने।

जनता दल यूनाइटेड से राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हरा दिया। एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को सदन में 125 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 वोट ही मिले। वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए नौ नामांकन सदन में प्रस्तुत किए गए थे।

राज्यसभा में सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। हालांकि वोटिंग दोबारा कराई गई, अंतिम चरण में एनडीए उम्मीदवार सिंह को 125 वोट मिले जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को 105 वोट हासिल हुए। इसके बाद सभापति ने हरिवंश के जीत की घोषणा कर दी।

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव से पहले ही हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि हमें जीत का भरोसा है और नतीजा पहले से ही साफ है।

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को एनडीए के अलावा बीजेडीए टीआरएस और शिवसेना का भी साथ मिला। वहीं वाईएसआर कांग्रेस, पीडीपी और आम आदमी पार्टी ने वोटिंग का बहिष्कार किया। जिसकी वजह बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया था।

 सिंह को जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने न सिर्फ बधाई दी बल्कि उनकी सीट पर जाकर हाथ भी मिलाया। पीएम मोदी ने हरिवंश को बधाई दी और कहा कि अगस्त क्रांति में बलिया का अहम योगदान रहा है और हरिवंश भी उसी भूमि से आते हैं।

उन्होंने कहा कि चकाचौंध को छोडक़र सिंह ने सादा जीवन जिया है और उन्हें पत्रकारिता के मजबूत लोगों के साथ काम करने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल सफल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दोनों तरफ हरि थे और मेरा मानना है कि अब सदन में हरि कृपा बनी रहेगी।

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीए कैंडिडेट की जीत के बाद कहा कि कभी हम जीतते हैं और कभी हम हारते हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंह की जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है।

गौरतलब है कि हरिवंश नारायण सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से ही राज्यसभा सांसद हैं।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.