बीकानेर thenews.mobilogicx.com
इस हफ्ते अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है तो उसे जल्द ही निपटा लें. बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाने के लिए आपके पास 20 दिसंबर तक समय है। इसकी वजह है कि देशभर के सरकारी बैंक 5 दिन बंद रहेंगे।
इस दौरान दो दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल हैं। 20 दिसम्बर से लेकर 26 दिसम्बर तक में केवल एक दिन खुलेगी बैंक। 21 से 26 दिसंबर तक 6 दिन में से बैंक केवल एक दिन खुलेंगे।
हालांकि हड़ताल वाले दिनों में प्राइवेट बैंकों में कामकाज होगा. इन पांच दिनों में एक दिन क्रिसमस की छुट्टी है। अन्य दो दिन चौथा शनिवार है और रविवार रहने के कारण प्राइवेट बैंक का भी अवकाश रहेगा।