बैंककर्मियों की हड़ताल : नारेबाजी और प्रदर्शन

2326

बीकानेर। युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के अन्तर्गत 9 बैंक अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार को बीकानेर में भी हड़ताल रखी गई। पब्लिक पार्क स्थित एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय के सामने शहर भर के बैंककर्मी एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नीतियों को अनुचित बताते हुए बैंककर्मी नेताओं ने केन्द्र सरकार को कोसा और महंगाई के मुताबिक वेतन व अन्य भत्तों को बढ़ाने की मांग की। दो दिवसीय हड़ताल की वजह से आज लाखों रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ और सैंकड़ों चैकों का समाशोधन नहीं हो सका। प्रदर्शन में अधिकारी संगठन के जितेन्द्र माथुर, एनसीबीई के मुकेश शर्मा, आनन्द शुक्ला, जेपी वर्मा, आशीष, जयशंकर, पवन सिंघल, सेवानिवृत कर्मचारी नेता वाईके शर्मा, सीताराम कच्छावा सहित बहुत से बैंककर्मी शामिल थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.