बाल्मीकि समाज ने सीएम का पुतला फूंका

2531
सीएम का पुतला फूंका
वार्ड-26 के कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

बीकानेर। बाल्मीकि समाज की ओर से आज वार्ड-26 के कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में कोटगेट पर सीएम का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा को वोट नहीं देने की्् बात भी कही।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम में हुई सफाईकर्मी भर्ती में अन्य समाजों के लोगों को मौका देने के विरोध में बाल्मिकि समाज के लोगों ने यह प्रदर्शन किया।

पार्षद नन्दलाल जावा ने बताया कि सफाईकर्मी भर्ती से पहले जयपुर में बाल्मिकि समाज के लोगों ने सीएम वसुन्धरा राजे को सम्मानित किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा था कि ये सफाईकर्मियों की भर्ती बाल्मीकि समाज के लिए एक तोहफा है। लेकिन बाद में इस भर्ती में अन्य समाज के लोगों को भी मौका दे दिया। जिसकी वजह से बाल्मीकि समाज के लोगों को सफाईकर्मी भर्ती में उतना प्रतिनिधित्व नहीं मिला जितना कि उन्हें मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अन्य समाज के लोगों ने सफाईकर्मी की नौकरी तो ले ली, लेकिन वे अब सफाई कार्य करने की बजाय अन्य दूसरे कार्य करने में लगे नजर आ रहे हैं। ऐसे में न तो सफाई का कार्य सही तरीके से हो रहा है और न ही बाल्मीकि समाज के लोगों को उनका हक मिल रहा है। सरकार के इस रवैये से परेशान हुए बाल्मीकि समाज के लोगों ने सीएम का पुतला फूंका है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.