गुब्बारे ने ली मासूम की जान, मामा की शादी में आया था

thenews.mobilogicx.com

एक पांच साल का बच्चा गुब्बारा फुला रहा था, वो गुब्बारा अचानक से फट गया और फटे गुब्बारे का एक टुकड़ा बच्चे की सांस की नली के अंदर जाकर फंस गया.

अचानक हुए इस हादसे के कारण बच्चे की सांस अटकने लगी, आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक गुब्बारे के उस टुकड़े की वजह से बच्चे की सांसें थम चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

फरीदाबाद में पांच साल का मासूम अनुज अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के साथ फरीदाबाद आया था. घर के लोग रीति-रिवाज में व्यस्त थे. अनुज अपनी उम्र के बाकी बच्चों के साथ गुब्बारे से खेल रहा था, अचानक उसका गुब्बारा फूट गया.

अनुज ने फूटे हुए गुब्बारे को दोबारा मुंह में रख कर फुलाने की कोशिश करने लगा, तभी वो गुब्बारा फिर से फूट गया और उसका एक टुकड़ा उसकी सांस की नली में जाकर चिपक गया, इसके बाद अनुज को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद से अनुज के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बच्चे को चेक करने वाले डॉक्टर योगेश गुप्ता ने बताया की एक टुकड़ा अंदर सांस की नली में चिपक गया था, जिसकी वजह से सांस रुक गई और बच्चे की मौत हो गई.

Newsfastweb: