बेनीवाल के बाद बैंसला भी भाजपा में हुए शामिल

जयपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां परवान पर हैं। सियासत के बड़े चहरे एक पार्टी का दामन छोड़ दूसरे का दामन थाम रहे हैं।

कई वर्षों तक भाजपा के साथ रहे घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस ज्वाइन की तो वहीं हनुमान बेनीवाल ने भी भाजपा के साथ एक सीट के लिए गठबंधन करने का कदम उठाया। तिवाड़ी और बेनीवाल के बाद अब गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसल भी भाजपा में शामिल हो गए।

बैंसला के साथ उनके बेटे विजय बैंसला ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। बता दें कि नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बैंसला और उनके बेटे की भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की गई। राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैंसला और उनके बेटे की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इन दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

गौरतलब है कि किरोड़ी बैंसला 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर टोंक-सवाईमाधोपुर से चुनाव लड़ चुके हैं और बहुत कम अंतर से चुनाव हारे थे।

 

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: