बीकानेर। बाबा रामदेवरा मेले में पदयात्रियों की रवानगी शुरू हो गई है। इसके साथ ही पदयात्रियों की सेवार्थ जत्थे भी प्रस्थान करने लगे हैं। बुधवार को रानी बाजार से बाबा मित्र मण्डल भी पदयात्रियों की सेवा हेतु ट्रकों को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक शिवरत्न अग्रवाल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के मक्खन अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष बाबा रामदेवरा मेले पर पदयात्रियों की सेवा के लिए खान-पान सामग्री, मेडिसिन आदि सभी सुविधाओं से भरपूर यह सेवा लगाई जाती है।
मंडल के सहसचिव विनोद भोजक ने बताया कि सेवा के इस कार्य में जा रहे ट्रक व गाड़ी ड्राइवर, खलासी तथा अन्य सेवादारों को मुख्य संरक्षक शिवरत्न अग्रवाल की पत्नी सुशीला देवी अग्रवाल ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। भोजक ने बताया कि मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पूरी, राजेन्द्र डीडवानिया, हेतराम गौड़, एडीशनल एसपी देवेन्द्र बिश्नोई, मुकेश कुलरिया, हिमांशु चोपडा सहित अनेक जनों ने सेवार्थ ट्रकों को रवाना किया।
लंदन से सेवा के लिए आता है बाबा का भक्त
लोकदेवता बाबा रामदेव में आस्था रखने वाले प्रदीप सूद, मुनेश सूद लंदन से यहां पदयात्रियों की सेवा के लिए आते हैं। लंदन प्रवासी प्रदीप सूद ने बताया कि सन् 1977 से वे लगातार बाबा रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए भारत आते हैं। सूद ने बताया कि सेवा में जो सुकून मिलता है वह कहीं नहीं है।
pawan bhojak 9252613331