महाजन फील्ड फायरिंग रेन्ज में एटीएम शुरू

2329

बीकानेर। विषम परिस्थितियों में सैन्य अभ्यास करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचने वाले सैनिक अब एटीएम से रुपए निकाल सकेंगे। रेंज के नार्थ कैम्प में सैनिकों के लिए एटीएम सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर सेना के मेजर जनरल, जीओसी 24 इनफेन्टरी डिवीजन, बिग्रेडियर, स्टेशन कमाण्डर, भारतीय स्टेेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के उपमहाप्रबन्धक बीकानेर अंचल विनीतकुमार, स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर के उपमहाप्रबन्धक (कृषि) निशीतकुमार एवं सहायक महाप्रबन्धक डी.एस.आसवानी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मेजर जनरल, जीओसी 24 इनफेन्टररी डिवीजन ने कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों में युद्धाभ्यास के लिए आने वाले सैनिकों की सुविधा के लिए एटीएम स्थापना पर एसबीआई का आभार जताया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.