बेटी ने गंगा में विसर्जित की अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

2360
अटल बिहारी

पांच किलोमीटर लंबी अस्थि कलश यात्रा

हरिद्वार । पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर उनकी बेटी नमिता ने गंगा में विसर्जित किया।

इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेता मौजूद थे।

अस्थि विसर्जन से पहले शांतिकुंज आश्रम से लेकर हर की पौड़ी घाट तक पांच किलोमीटर लंबी अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल थे।

बीजेपी ने दिवंगत नेता की अस्थियों को देश की 100 अन्य पवित्र नदियों में विसर्जित करने की योजना बनाई है। जिसकी शुरुआत रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ हो गई है।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज सुबह नई दिल्ली स्थित स्मृति स्थल से उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और नातिन निहारिका ने एकत्र किया था। उनकी अस्थियों को पहले हरिद्वार के पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में रखा गया था।

वहां से अस्थि कलश यात्रा निकालकर उनके अस्थि कलश को आश्रम ले जाया गया। वहां से उसे हर की पौड़ी पर ले जाकर गंगा में विसर्जित किया गया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.