ओटीपी पूछा और खाते से निकाल लिए 52 हजार रुपए

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

सिटी कोतवाली में आज धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार छबीली घाटी निवासी लीलाधर खत्री ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खाते से रुपए निकालने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल की तथा स्वयं को बैंक कर्मी बता कर मोबाइल पर आए ओटीपी नम्बर पूछे। हड़बड़ाहट में उसने वह नम्बर बता दिए। थोड़ी देर में ही पता चला कि उसके खाते से 52942 रुपए निकाल लिए गए हैं।

उक्त रिपोर्ट के आधार पर 16/19, 420 धारा के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई शौकत अली को सौंप दी गई है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

Newsfastweb: