मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के पोस्टर में अशोक गहलोत की फोटो नदारद

2135

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के लगे नारे

मीडिया के सवाल पर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का गोलमोल जवाब, कांग्रेस में नहीं मिट रही गुटबाजी

बीकानेर। मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के आज यूथ कांग्रेस की ओर से निकाले गए पैदल मार्च के दौरान पार्टी में गुटबाजी साफतौर पर नजर आई। कलक्टर कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे, लेकिन इस प्रदर्शन में एक भी नारा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में नहीं लगा। इतना ही नहीं कलक्टर कार्यालय के सामने लगे इस अभियान के बड़े से होर्डिंग में अशोक गहलोत की फोटो भी नहीं लगी थी।

 

मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत यूथ कांग्रेस की ओर से आज गांधी पार्क से कलक्टर तक निकाले गए इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया भी शामिल हुए थे। इस अभियान और पैदल मार्च की जानकारी देता एक बड़ा सा होर्डिंग कलक्टर कार्यालय के सामने लगाया गया था। जिस पर पार्टी नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के फोटो लगे थे लेकिन अशोक गहलोत का फोटो नदारद था।

 

वहीं पैदल मार्च और प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करते रहे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए एक भी नारा नहीं लगता सुनाई दिया। प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया से मीडियाकर्मियों ने अशोक गहलोत की फोटो होर्डिंग पर नहीं होने के बारे में सवाल किया तो वे गोलमोल जवाब देते दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है’। लेकिन मूल सवाल को टाल दिया।

राजनीतिक गलियारों से जुड़े लोगों के मुताबिक कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। राज्य में पार्टी कई धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.