जेल में मोबाइल सिम रखने के आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। केन्द्रीय कारागार में पिछले महीने आकस्मिक निरीक्षण में अवैध रूप से सिम के साथ पकड़े गये बंदी सुभाष पुत्र दौलतराम तथा संजय उर्फ बाबा पुत्र मांगीलाल को बीछवाल पुलिस ने प्रॉडक्सन वारंट पर गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनोंं आरोपियों को फिर से जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सूरतगढ़ निवासी सुभाष और संजय चाचा भतीजा हैं, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

Newsfastweb: