हथियारों के तस्कर को पकड़ा, देशी कट्टा, माउजर और कारतूस बरामद

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

Bajju. बज्जू थाना पुलिस ने आज हथियारों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक 9 एमएम माउजर और 12 कारतूस बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी विक्रमसिंह ने बताया कि सूचना थी कि गौड़ू निवासी गंगाबिशन हथियारों की तस्करी करता है। रविवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जाब्ते के साथ पहुंचे और गंगाबिशन को गिरफ्तार कर लिया। गंगाबिशन के पास से एक 315 बोर देशी कट्टा तथा एक 9 एमएम माउजर और 12 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि गंगाबिशन अवैध हथियार सप्लाई का काम करता है तथा उसे फिलहाल कस्टडी में रखा है और पूछताछ की जा रही है।

यह टीम रही साथ

एसएचओ विक्रम सिंह Vikram Singh ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चारों तरफ से चाक चौबंद होकर उसे गिरफ्तार किया। जाब्ते के दौरान एएसआई आदेश कुमार, कैलाश कांस्टेबल, प्रवीण, रविन्द्र, अमित तथा मदनगोपाल साथ रहे।

Newsfastweb: