तिलक कर दीर्घायु की कामनाएं की
बीकानेर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान टीम ने आज डॉ. मीना आसोपा और राजकुमार पारीक के नेतृत्व में जयपुर रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल के केम्पस मे फौजी भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी और उनकी लम्बी उम्र की कामना कर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में डॉ. आसोपा सहित अन्य महिलाओं ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मस्तक पर तिलक किया और सभी भाइयों को मिठाई खिलाई। सभी फौजी भाई राखी बंधवाकर खुश हुए।
अभियान की प्रदेश संयोजक डॉ. आसोपा सहित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सभी फौजी भाइयों की लम्बी उम्र की दुआ की। डॉ. आसोपा ने कहा कि हमारे फौजी भाई घरों से दूर रहकर, जागकर, भूखे प्यासे रहकर सीमा पर हमारी रक्षा करते हैं। हमारा भी फर्ज है कि इस पावन पर्व पर फौजी भाइयों की कलाई सूनी ना रहे तथा फौजी भाई स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।
इस अवसर पर सभी फौजी भाइयों ने टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार पारीक ने अस्टिेंट कमाण्डर मनोज सिंह का माला पहना कर अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में डॉ. मीना आसोपा, राजकुमार पारीक, विजय कोचर, दिनेश चौहान, शिप्रा पारीक, सुशील यादव, उमा पारीक, ईशा अग्रवाल, रक्षा डोगरा, निर्मला खत्री, रघुनाथसिंह, मुकेश ओझा, गणेश योगी, नीलम काकड़ा, रतनी आसोपा, विजय लक्ष्मी, शेखर अरोडा व रितिका शर्मा सहित कई जने मौजूद रहे।











