राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में 8 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 5 सचिवों की नियुक्ति

2504
जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की स्वीकृति से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। घोषणा के अनुसार 8 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 5 सचिव बनाए गए हैं। साथ ही 5 जिला अध्यक्षों को भी बदला गया है। वहीं एनजीओ प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य प्रभारी नीतू वर्मा सोईन द्वारा जारी की गई सूची में 8 उपाध्यक्षोंं बनाए में स्पर्धा चौधरी, सावित्री मीणा, कुंती देवड़ा परिहार, शीला सैनी, विजयबाला शर्मा, तारा पूनिया, मंजू मेघवाल और अंजना खत्री के नाम शामिल हैं।
इस विस्तार में 15 महासचिव बनाए गए, जिनमें सरोज गुर्जर, मृदुला कोठारी, सोनाक्षी वशिष्ठ, मंजू बलाई, बबीता दिल्लीवाल एडवोकेट, संजीता सिहाग, विमला गुर्जर, तारा बेनीवाल, मंजू सैनी, मालती शर्मा, राजबाला यादव, गीता वर्मा (बूंदी) सारिका सिंह, विमला जाजोरिया और कमला विश्नोई के नाम शामिल हैैं। इसी प्रकार 5 सचिव बनाये गये हैं जिनमें अनीता जाटव, कंचन मीणा, मीना पालीवाल, हमीदा बानो, अर्चना शर्मा एडवोकेट को नियुुुक्त किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस के एनजीओ प्रकोष्ठ का संंयोजक राज भटनागर को बनाया गया है।

5 जिला अध्यक्ष बदले

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार प्रदेश महासचिव कविता गुर्जर को जयपुर देहात महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। शोभादेवी को जालोर, लीना शर्मा को धौलपुर, संतुदेवी को बांसवाडा और प्रियंका नंदवाना को बारां जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.