उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

2355
उचित मूल्य

बीकानेर। जिले में उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित दुकानों के लिए इच्छुक व पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन ने बताया कि 11 जून से 13 जुलाई शाम 6 बजे तक कार्यालय से 100 रुपए का पोस्टल ऑर्डर अथवा डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। 20 जुलाई को शाम 6 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रिक्त व नवसृजित दुकान के लिए नए सिरे से आवेदन पत्र नियत तिथि तक प्रस्तुत करना होगा। पूर्व में जिन आवेदकों ने आवेदन पत्र कार्यालय में प्रस्तुत किए हैं, वे आवेदन पत्र मान्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कम्प्यूटर में आरकेसीएल या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का तीन महीने का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के साथ आवेदक को चयनित होने के 6 महीनों में ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने की घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए व आवेदन उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक है, जिस वार्ड या ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन कर रहा है।

विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट व कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर पर उपलब्ध है।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.