आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि पर आयोजित विराट भजन संध्या कार्यक्रम आज
नैतिकता का शक्तिपीठ पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आचार्य तुलसी की 23वीं पुण्यतिथि आयोजित हो रही है। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि के अवसर पर अनेक कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। ट्रस्टी डालचन्द भूरा ने बताया कि इसी कड़ी में 19 जून 2019 को सायं 8 बजे अणुव्रत मंच नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा मुख्य कलाकार होंगे। उन्होंने बताया कि विशाल कार्यक्रम में संगीतकार जलोटा द्वारा अनेक सुप्रसिद्ध भजनों की भावभरी प्रस्तुति होंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।