अन्नपूर्णा दूध योजना : 1 लाख 91 हजार विद्यार्थी को मिलेगा दूध

2540
अन्नपूर्णा दूध योजना

2 जुलाई से शुरू होगी योजना

बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से 2 जुलाई से शुरू की जा रही अन्नपूर्णा दूध योजना से जिले के 1 लाख 91 हजार 621 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 1 लाख 72 हजार 839 तथा शहरी क्षेत्र के 18 हजार 782 विद्यार्थी शामिल है।

योजना का उद्देश्य राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पोषण स्तर पर वृद्धि, सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध करवाना व ड्रॉप आउट को रोकना है। योजना के तहत कक्षा पहली से 5 तक के बच्चों को 150 एमएल व कक्षा 6 से 8 तक बच्चों को 200 एमएल दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

कलक्टर ने योजना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 2 जुलाई से पूर्व इंतजार्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सरस बूथ, दुग्ध सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूहों तथा निजी डेयरियों से लिखित अनुबंध कर गुणवत्ता पूर्ण दूध की व्यवस्था की जाए तथा निजी स्त्रोत से दूध की व्यवस्था करने वाली स्कूलें निजी डेयरी से स्पष्ट अनुबंध की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलक्टर ने बताया कि योजना की शुरूआत के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 जुलाई को महारानी सुदर्शन उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित किया जाएगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.