भाजपा को सत्ता से उखाड़ने की सांंठ-गांठ में जुटे विपक्षी

2539

दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए सब पार्टियां एकजुट होने जा रही हैं। इसका नमूना गत दिनों आप देख ही चुके हैं। आप, कांग्रेस, बसपा तथा सपा सहित अन्य कई पार्टियों ने ठान लिया है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही है। वहीं बताया जा रहा है कि सपा और बसपा भी बड़ी सांंठ-गांठ करने में जुटी है। बसपा के साथ गठबंधन के बाद अखिलेश कह चुके हैं कि भले ही उन्हें कुछ सीटों पर समझौता करना पड़े लेकिन वो गठबंधन नहीं तोड़ेंगे। अंदरुनी सूत्रों की मानें तो भाजपा को सत्ताहीन करने के लिए सिम्बल तुम्हारा, कैंडिडेट हमारा का फार्मुला भी अपना रहे हैं। बसपा सुप्रीमो पहले ही कह चुकी हैं कि वो सम्मानजनक सीट नहीं मिलने पर एकला चलना पसंद करेंगी।

उत्तरप्रदेश की ही बात करें तो वहां 80 संसदीय सीटों में से 40 पर दावा ठोक रही है वहीं सपा के खाते में 36 सीटें जा सकती हैं, जबकि बसपा के खाते में सम्मानजनक 34 सीटें और कांग्रेस के खाते में आठ सीटें।

हालांकि सीटों का समीकरण चुनावी दौर ही तय करेंगे और सपा-बसपा की सांंठ-गांठ जरूर कोई खेल कर सकती है वहीं कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से उखाड़ा फेंकने के लिए भरपूर प्रयास में जुटी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.