कालू थाने को ऑल इंडिया बेस्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड

2623

एसएचओ परमेश्वर को गृहमंत्री राजनाथ ने दिया अवार्ड

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

पूरे भारत में बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवार्ड बीकानेर के एक छोटे से कस्बे के थाने को मिलना यह वाकई बीकानेर के लिए गौरव की बात है।

पुलिस महकमे के लिए तो गौरव की बात है ही साथ ही पूरे बीकानेर के लिए भी यह प्रशंसनीय है। एसपी सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में कालू थाने का नाम भी शामिल था।

गुरुवार को लूणकरनसर के कालू पुलिस थाने को ऑल इंडिया बेस्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड दिया गया है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में बेहतरीन लीडरशिप के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कालू पुलिस थाने के एसएचओ परमेश्वर सुथार को यह अवार्ड दिया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिय़ा नर्मदा गुजरात में हुए इस सम्मान समारोह एसएचओ परमेश्वर सुथार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह अवार्ड प्रदान किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.