गुजरात में वायुसेना का फाइटर जगुआर (jaguar) प्लेन क्रेश, पायलट शहीद

कच्छ। गुजरात के कच्छ में वायुसेना का जगुआर (jaguar) फाइटर प्लेन क्रेश हो गया। इस हादसे में पायलट, कोमोडर संजय चौहान शहीद हो गए। हादसे की वजहों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है।

सरकारी समाचार एजेन्सियों के मुताबिक जामनगर से रूटीन उड़ान भरने के बाद एक जगुआर फाइटर प्लेन कच्छ के आसपास क्रेश हो गया। यह हादसा कच्छ के मुंद्रा के पास बरेजा गांव के नजदीक हुआ है। बताया जा रहा है कि यह प्लेन वायुसेना का है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। विमान का मलबा कई किलोमीटर इलाके में फैल गया है। विमान के मलबे से कई मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है। हादसे को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। जामनगर एयरफोर्स की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। कहा जा रहा है कि मुद्रा के आसपास प्लेन का संपर्क टूट गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। अचानक से हादसे की वजह को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

 

Newsfastweb: