बीकानेर में एयर डिफेंस कमांडिंग ऑफिसर की गोली लगने से मौत

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद एक सैन्य की अधिकारी की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सूचना मिलने के साथ ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, सेना के सूत्रों का कहना है कि बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुई एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद सेना के एयर डिफेंस के एक कर्नल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मारे गए सैन्य अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वह अधिकारी एक वायु रक्षा इकाई का कमांडिंग अधिकारी था।

सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक सेना व पुलिस की ओर से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। सैन्य सूत्रों की मानें तो महाजन फील्ड रेंज में गोली चलने से मारे गए कर्नल बतौर कमांडिंग ऑफिसर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऑफिसर का नाम कर्नल संजय सिंह राणा बताया जा रहा है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

Newsfastweb: