मातृभूमि फाउंडेशन में अग्रवाल पुन: अध्यक्ष बने

2281

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

मातृभूमि फाउंडेशन के चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुए। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा मुकेश अग्रवाल को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के रूप में अनिल कुमार पित्ती सचिव, धीरज बरडिय़ा उपाध्यक्ष, नथमल पारीक, पवन बैद को उपाध्यक्ष तथा दिनेश बोथरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य शान्तिलाल बांठिया, दिनेश देवेरा, इन्द्र कुमार शर्मा, अणतलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी कार्यकाल में भी नियमित रूप से चिकित्सा शिविरों व रामदेवरा व पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा, सर्दियों में गर्म कपड़ों का वितरण तथा जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण आदि सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित सेवा कार्य किए जाएंगे।

मारवाड़ी युवा मंच पित्ती अध्यक्ष निर्वाचित

मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर शाखा के चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुए। संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में अनिल कुमार पित्ती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अमित बोथरा सचिव, गुलाब बोथरा कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रौनक बरडिय़ा उपाध्यक्ष, सुमित बैद, विशाल अग्रवाल, रोहित सोनावत, प्रदीप लालाणी, तरुण पारीक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.