अधिवक्ता सुरेश ओझा हुए सम्मानित

नगर निगम और नगर विकास न्यास की ओर से हुए सम्मानित

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिवक्ता सुरेश ओझा को उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। नगर निगम बीकानेर की ओर से निगम कार्यालय में आयोजित हुए समारोह में महापौर नारायण चौपड़ा की मौजूदगी में निगम आयुक्त प्रवीण गवांडे ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं नगर विकास न्यास की ओर से आयोजित हुए समारोह में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने भी उन्हें उल्लेखनीय योगदान देने पर न्यास की ओर से सम्मानित किया।

अधिवक्ता सुरेश ओझा ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें एक ही अवसर पर दो निकायों की ओर से सम्मानित किया गया है।

Newsfastweb: