बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन न्यू ओपीडी में आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। डॉक्टरों ने उच्च रक्तचाप से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. लियाकत अली गौरी ने बताया कि उच्च रक्तचाप का मतलब होता है रक्तचाप का बढ़ना, इससे हरेक को जागरूक रहना चाहिए। मरीज को समय-समय पर बीपी की जांच करवाते रहना चाहिए। इसके इलाज में लापरवाही से गुर्दे की खराबी, हृदयाघात और लकवे जैसी बीमारियां हो सकती है। डॉ. गौरी ने बताया कि धुम्रपान, मोटापे व तनाव से दूर रहें व अच्छी नींद लें। विशेषकर अच्छे खानपान जैसे फल, सलाद का सेवन अधिक करें। नियमित व्यायाम भी इस रोग से बचाता है।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के. बेरवाल, मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रानाचार्य डॉ. रंजन माथुर, डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. कुलदीप सैनी, डॉ. मनोज मीणा भी परामर्श में शामिल रहे।