सक्रिय हुए चोर, कई दुकानों के ताले तोड़े

बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वे चोरियों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। देर रात चोरों ने कोटगेट थाने से कुछ ही दूर स्थित गुरुनानक मार्केट में कई दुकानों के ताले तोड़े दिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

दुकानदारों ने बताया कि उन्हें देर रात दुकानों के ताले टूटने की सूचना मिली। जिस पर वे मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे देखे,  तुरन्त पुलिस को इतला दी। दुकानदारों के मुताबिक दुकानों में रखा सामान तो चोरी नहीं हुआ लेकिन गल्ले में रखे रुपए चोर ले गए।

कोटगेट थानाधिकारी ने बताया कि दुकानदारों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है फिर भी हमने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में पिछले दस दिनों में चोरों ने लगभग आधा दर्जन चोरियों को अंजाम दिया है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर का घर भी चोरों का निशाना बना है।

 

Newsfastweb: