शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : बेनीवाल

2398

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

गत दिनों कोलायत के कुंभलाई की रोही में हिरण शिकार प्रकरण में वन विभाग के रवैये व शिकारियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज नहीं होने पर बिश्नोई समाज में रोष व्याप्त है।

बिश्नोई टाइगर फोर्स के रामदयाल बेनीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर को कुंभलाई की रोही में घटित हिरण शिकार प्रकरण में वन विभाग रेंज श्रीकोलायत द्बारा नामजद मुल्जिम शिकारियों को गिरफ्तार नहीं करने के विषय में ज्ञापन सौंपा गया।

बेनीवाल ने चेतावनी दी है कि 26 दिसम्बर तक वन विभाग ने नामजद शिकारी पदमसिंह राजपूत और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनसे शिकार में प्रयुक्त बन्दूक व वाहन जब्त कर शिकारियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज नहीं किया तो जिले भर के तमाम वन्यजीव प्रेमी एकजुट होकर 27 दिसम्बर को जिला कलक्टर के समक्ष धरना देंगे।

जीव रक्षा संस्था प्रधान मोखराम धारणिया ने कहा कि शिकारी बैखोफ होकर हिरणों का शिकार कर रहे हैं और वन विभाग प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

ज्ञापन के दौरान हनुमान दिलोईया, शिवराज जाखड़, हुक्माराम विश्नोई, रामजस भादू, मनोहरलाल भादू, डा.सुरेश विश्नोई, जितेन्द्र धारणिया, ओमप्रकाश धारणिया, रामगोपाल विश्नोई, जयसुख सिगड़़, मोतीलाल सियाग, सुनील गोदारा, बजरंग बेनीवाल, सरदार सुरेन्द्र सिंह, भैरुंलाल मंडा सरपंच रासीसर, गणपत गोदारा सरपंच बीकासर, गोकल खीचड़, बस्तीराम सिंवर खिंदासर, हेतराम खारीया, हरिचन्द सिगड़, बनवारीलाल सिंवर, जगदीश कड़वासरा, अमरचंद दिलोईया भीलवाड़ा, हरिराम धायल तथा महीपाल सिंवर आदि मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.