नई दिल्ली। भगोड़े विजय माल्या पर आज बड़ा फैसला गया है। विजय माल्या के खिलाफ भारत केस जीत गया है। यूके की कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। इससे पहले विजय माल्या ने कहा कि वो अभी भी पूरी रकम चुकाने के लिए तैयार है।
कोर्ट पहुंचने के बाद विजय माल्या ने कहा कि कुछ भी फैसला होगा तो हमारी टीम उसको रिव्यू करेगी। विजय माल्या पर षडयंत्र, धोखेबाजी और मनी लॉन्डिरिंग के आरोप सिद्ध हो गए हैं। राजनैतिक एजेंडा की बात को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। विजय माल्या के लिए भारत की जेल ठीक हैं। अभी विजय माल्या के पास जमानत की अर्जी का विकल्प भी है। विजय माल्या के पास ऊंचे कोर्ट में अर्जी देने का भी विकल्प है।
विजय माल्या का ट्रायल पिछले साल 4 दिसंबर को शुरू हुआ था। चीफ मजिस्ट्रेट जज एम्मा अर्बुथनॉट ने माल्या पर फैसला सुनाया। इसके बाद फैसला यूके के होम ऑफिस जाएगा। होम सेक्रेटरी साजिद जावेद इस पर अपना फैसला सुनाएंगे। दोनों पार्टियों के पास ही यूके की हाई कोर्ट में अपील करने का मौका होगा।
ये मामला उस समय सामने आया था जब एसबीआई ने अगस्त 2016 में विजय माल्या के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज करवाई थी। भारत लाने के बाद विजय माल्या को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।