Bikaner / thenews.mobilogicx.com
पुरानी गिन्नाणी की एक युवती को जयपुर स्थित श्रीबालाजी रिसोर्ट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म के बहुचर्चित प्रकरण में सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भिजवा दिया है।
जानकारी में रहे कि पिछले माह ५ दिसम्बर को हुई इस घटना में पुरानी गिन्नाणी निवासी पीडि़ता ने थाना पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं अपनी सहेली से मिलने के लिये जा रही थी, तभी बाईक पर सवार होकर आया तरूण गहलोत पुत्र राजेन्द्र सिंह गहलोत मुझे सहेली के घर छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठा जयपुर रोड़ स्थित श्रीबालाजी रिसोर्ट ले गया और जबरन दुष्कर्म किया।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी तरूण गहलोत एक बार पहले भी मुझसे शादी करने का झांसा देकर इसी रिसोर्ट में ले गया और दुष्कर्म किया। पुरानी गिन्नाणी के इस बहुचर्चित प्रकरण में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर केदारमल ने बताया कि पीडि़ता के बयानों और साक्ष्य सबूतों के आधार पर मुलजिम तरूण गहलोत को रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया है।











