चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप

ऑपरेशन करने में लापरवाही बरतने के आरोप

बीकानेर। सादुलगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में गम्भीर लापरवाही का मामला सामने आया है। चिकित्सालय में भर्ती मरीज ने चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सक ने उसके सीधे पांव की जगह उल्टे पांव  का ऑपरेशन कर दिया है।

मरीज के गलत ऑपरेशन की सूचना पर उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया।

दरअसल, एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता धीरज पंडित का आरोप है कि उसके सीधे पैर में लिगामेंट का ऑपरेशन होना था लेकिन आज डॉक्टर ने उसके उल्टे पैर का ऑपरेशन कर दिया है। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने में जुट गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब निजी चिकित्सालय के मालिक वरिष्ठ चिकित्सक से इस बारे में बात की तो उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि ऑपरेशन सही पैर का ही किया गया है।

वहीं भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कल अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

Newsfastweb: