मां-बेटी के साथ मारपीट व लज्जा भंग का आरोप, परस्पर मामले दर्ज

2301

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

पांचू थाने में एक विवाहिता ने छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कुदसू निवासी पप्पूदेवी ने ख्यालीराम व उसकी पत्नी कमला, जगदीश, प्रहलाद, सुरेन्द्र तथा शारदा पर उसके घर में जबरदस्ती घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता ने बताया कि उसके साथ मारपीट की तथा उसकी पुत्री की स्त्री लज्जा भंग की व गले का सोने का फूलड़ा तोड़ लिया। वहीं परस्पर मामला दर्ज कराते हुए कुदसू निवासी कमला बिश्नोई ने पप्पूदेवी, रामकौशल्या, पंकज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.