युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

सेरुणा थाने में लड़की के अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेरुणा थाने के पूनरासर निवासी ने श्रीडूंगरगढ़ के बजरंग आंवला, मोहिनी तथा पूनरासर निवासी कान्ता पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 फरवरी दोपहर को उक्त आरोपी एक राय होकर घर में जबरदस्ती घुसे और लड़की को षड्यंत्रपूर्वक अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर 10/19 धारा 450, 365, 376 (2) (च) 376 (घ) 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर वृताधिकारी रामनिवास मीणा को जांच सौंपी है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

Newsfastweb: