Bikaner / thenews.mobilogicx.com
पांचू थाने में पेट्रोल से जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार नोखा के गोविन्दनगर रोड़ा निवासी बाबूलाल नायक ने हंसासर निवासी उम्मेदाराम व उसकी पत्नी रेवंती, पुत्री ममता, शिव नायक पर उसके पुत्र को जला कर मारने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया गया कि उक्त आरोपियों ने उससे झगड़ा किया व पेट्रोल डालकर जला दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 12/19 धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।











