शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए और उनके परिजनों को आर्थिक संबल मिले के उद्देश्य को लेकर लोगों को किया जागरूक
31 राज्यों में 61 छावनियों में पहुंचेंगे अभिषेक, करेंगे 47 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा
बीकानेर। शहीद सैनिकों के सम्मान और उनके परिजनों को आर्थिक संबल मिले के उद्देश्य को लेकर देश भर में साइकिल यात्रा पर निकला युवक आज बीकानेर पहुंचा। ये युवक साइकिल पर देश के 31 राज्यों में 47 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।
शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए लोगों को जागरूक करने साइकिल पर निकले इस युवक का नाम अभिषेक है। इसने उत्तर प्रदेश के देवरिया से 19 दिसंबर, 2024 को अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी। तब से आज तक अभिषेक साइकिल पर 19 हजार 870 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुका है। अपनी यात्रा के दौरान ये युवक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू, पंजाब होता हुआ राजस्थान के बीकानेर जिले में पहुंचा है। ये 31 राज्यों की 61 छावनियों में जाएगा।
अभिषेक की यात्रा की सबसे अहम बात ये है कि ये बिना पैसे की यात्रा कर रहा है। लोगों का सहयोग इसे साइकिल यात्रा में मिल रहा है। अपनी यात्रा के दौरान अभिषेक लोगों को शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए जागरूक कर रहा है और प्रत्येक राज्य की संस्कृति को जानने की कोशिश कर रहा है।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com