बीकानेर thenews.mobilogicx.com
शनिवार को जय भवानी फोर्स कार्यालय में बैठक रखी गई। जिसमें अध्यक्ष महिपाल सिंह पुन्दलसर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से आसकरण ओझा को सह संयोजक का दायित्व दिया गया व सह संयोजक पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभा मे युद्धवीर सिंह जांगलू, नारायण ओझा, हिम्मतसिंह सांखला, हेमन्त सिंह गहलोत, अक्षय पांडे, सूरज शर्मा, महावीर सिंह कर्मसोत, सत्येन्द्र सिंह शेखावत, अनूप गहलोत, किशन सिंह खींची, नरेंद्र सिंह सोलंकी आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।