रोडवेज बस में एक लक्ष्मी ने लिया जन्म

2471
रोडवेज

पुरस्कृत होंगे चालक और परिचालक

बीकानेर। रोडवेज की बस में एक लक्ष्मी ने जन्म लिया है। यात्रियों की परेशानियों को समझते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बस चालक और परिचालक को डिपो स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन्हें पुरस्कत करने के लिए सरकार से भी विभागास्तर पर सिफारिश की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक बीकानेर डिपो की रोडवेज बस आरजे-07 पी ए 5822 लुधियाना से बीकानेर की तरफ आ रही थी। इस बस में वनिता नाम की एक महिला जो गर्भवती थी, भी संगरिया से बीकानेर आने के लिए सवार हुई थी।

शाम करीब चार बजे बस जगदेववाला के पास पहुंची ही थी कि अचानक वनिता के प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रसूता के साथ सफर कर रहे उसके परिजन परेशान होने लगे तो बस परिचालक नत्थूराम ने उनकी समस्या को समझा और इस बारे में चालक रणजीत सिंह को बताया। चालक ने समझदारी से काम लेते हुए बस को एक ढाणी के पास ले जाकर रोका और बस में सवार अन्य सवारियों को बाहर निकाला गया।

चालक और परिचालक ने बस में सवार अन्य महिलाओं से प्रसव में सहयोग करने का आग्रह किया। कुछ देर बाद वनिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। सफल प्रसव होने पर सभी यात्रियों ने चालक और परिचालक की प्रशंसा की।

प्रसव होने की वजह से रोडवेज बस अपने निर्धारित समय से एक घन्टा देरी से बीकानेर पहुंची लेकिन वहां भी सभी रोडवेजकर्मियों ने बस चालक व परिचालक को साधूवाद देते हुए उनके कार्य को अनुकरणीय बताया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

रोडवेज करेगा दोनों को सम्मानित

रोडवेज बीकानेर डिपो प्रबंधक इन्द्रा गोदारा ने बताया कि विभाग स्तर पर चालक रणजीत सिंह और परिचालक नत्थूराम को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभाग की ओर से जिला कलक्टर को इस बारे में अवगत कराते हुए दोनों को पुरस्कृत करने की सिफारिश भी की जाएगी।

अपनी ड्यूटी के साथ मानवता के कार्य करने वाले इन दोनों कर्मचारियों के नाम पुरस्कृत किए जाने के लिए विभाग मुख्यालय भेजे जाएंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.