बेटे-बहू को घर से निकालने का आरोप, माँ-बाप पर मामला दर्ज

2307

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

बेटे ने अपने माता-पिता पर पत्नी सहित घर से निकाल देने का मामला नोखा थाने में दर्ज करवाया है। नोखा के महावीर चौक निवासी संजय चौरडिय़ा ने अपने माता-पिता हनुमानमल व मघी देवी चौरडिय़ा के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि 11 फरवरी को उसके माता-पिता ने उसे व उसकी पत्नी को घर से निकाल दिया व घरेलू सामान व गहने आदि हड़प लिए।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ 76/19 धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास को सौंपी गई है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.