868 पौधे लगाकर मनाया सहकारिता दिवस

बीकानेर अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर शनिवार को सहकारी संस्थाओं द्वारा वृहद् पौधरोपण किया गया।

दी सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिशाषी अधिकारी मनमोहन सिंह यादव ने बताया कि इंटरनेशल को-आॅपरेटिव एलायंस द्वारा इस वर्ष के सहकारिता दिवस की थीम ‘सतत उपभोग एवं उत्पादन‘ रखी गई है। इसे ध्यान रखते हुए सभी सहकारी संस्थाओं द्वारा वृहद पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति जांगलू मे माफी शिविर में मौजूद लाभार्थियों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र के साथ एक-एक पौधा भी दिया गया।

इस अवसर पर लगभग 200 पौधे बांटे गए, जिनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

विषय प्रवर्तन करते हुए डाॅ. यादव ने बताया कि समसाययिकी में आदमी को अपने उपभोग पर नियंत्रण रखना चाहिए तथा नैसर्गिक एवं स्वास्थवर्धक उत्पादनों पर जोर देना चाहिए।

व्यापक पौधरोपण के तहत बैंक के प्रधान कार्यालय में भी नाबार्ड अधिकारियों की मौजूदगी में 10 पौधे लगाए गए। इनमें बैंक के मुख्य प्रबंधक अतुल माथुर, वरिष्ठ प्रबंधक रवीन्द्र चारण, सुभाष चौधरी, देवीसिह राठौड़, महेश शर्मा, मोतीलाल सेठिया, कमलेश तिवाड़ी, आदित्य भोजक, मोहम्मद रिजवान, महबूब अली, विजय सिंह, रामचन्द्र, कालूसिंह, किशन शर्मा आदि मौजूद थे।

इस दिवस पर्यंत आयोजन के दौरान बैंक की समस्त शाखाओं तथा सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों ने 868 पौधे लगाए।

Newsfastweb: