45 दिनों में बदलेंगे पांच लाख पम्प, आठ रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

2381

नई दिल्ली thenews.mobilogicx.com

लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार जनता को खुशखबर देने वाली है। आने वाले दिनों में पेट्रोल 7 से 8 रुपये सस्ता हो सकता है। सरकार यह घोषणा 15 मार्च से पहले कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक 45 दिन में 5 लाख पंपों में बदलाब संभव है। सरकार अब जल्द ही पेट्रोल पंपों पर मेथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बेचने की योजना बना रही है।

नीति आयोग जल्दी ही यात्री वाहनों के लिये मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल के उपयोग को अनिवार्य बनाने को लेकर कैबिनेट नोट लाएगा। हालांकि इसके लिए अभी पेट्रोल पंपों को जल्द से जल्द जरूरी बदलाव करना पड़ेगा।

पम्पों पर एक अतिरिक्त रिफीलिंग मशीन होगी। 45 दिनों में 50000 पंपों में बदलाव संभव है। नीति आयोग की अगले हफ्ते बैठक होगी जिसमें मेथेनॉल की उपलब्धता बढ़ाने पर चर्चा होगी।

इस मुद्दे पर तेल कंपनियों और सभी स्टेक होल्डर्स के साथ भी बैठक होगी। इन पेट्रोल पंपों को लगाने पर 5 लाख रुपये का खर्च आएगा।

क्या है मेथनॉल-

मेथेनॉल सबसे सरल अल्कोहल है। यह हल्का, वाष्पशील, रंगहीन, ज्वलनशील, द्रव है जिसकी गन्ध एथेनॉल (पेय अल्कोहल) जैसी होती है। किन्तु मेथेनॉल अत्यन्त विषैला है और पीने के लिये बिल्कुल अनुपयुक्त है। इसके पीने से मनुष्य मर सकता है और मरने से पहले वह अंधा होता है।

सामान्य ताप पर यह द्रव अवस्था में होता है। इसका उपयोग एन्टीफ्रीज, विलायक, ईंधन, आदि के रूप में होता है। यह एथेनॉल के विकृतिकारक के रूप में भी प्रयुक्त होता है। यह बायोडीजल के उत्पादन में भी उपयोगी है।

सरकार का घरेलु उत्पादन और इंपोर्ट बढ़ाने पर फोकस है। राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन और असम पेट्रोकेमिकल जैसी कंपनियों के क्षमता विस्तार की तैयारी पूरी कर चुकी है।

इथेनॉल गन्ने से तैयार किया जाता है। वर्ष 2003 में भारत में पेट्रोल में 5 फीसदी की इथेनॉल मिक्सिंग को अनिवार्य किया गया था। इसका मकसद था पर्यावरण की सुरक्षा, विदेशी मुद्रा की बचत और किसानों का फायदा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.