40 दिन, 174 विधानसभा क्षेत्र, 135 जनसभाएं

2396
राजस्थान गौरव यात्रा

राजस्थान गौरव यात्रा, शाह, राजनाथ और गडकरी सरीखे नेता होंगे शामिल

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की 4 अगस्त से शुरू होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा का रोडमैप तैयार हो गया है। 40 दिन चलने वाली यह यात्रा प्रदेश के 174 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी।

यात्रा के दौरान 40 दिनों में 135 जनसभाएं होंगी जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सरीखे बड़े नेता शामिल होंगे। यात्रा को लेकर कमेटी गठित की गई है। जिसका संयोजक प्रदेश के गृहराज्य मंत्री गुलाबचन्द कटारिया को बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में यह राजस्थान गौरव यात्रा दो संभागों में निकलेगी। चार अगस्त को चारभूजा मंदिर में दर्शन कर मुख्यमंत्री कांकरोली से इस यात्रा को शुरू करेंगी। दस अगस्त तक उदयपुर संभाग के 28 में से 22 विधानसभा क्षेत्रों में से यह यात्रा गुजरेगी। उदयपुर के बाद भरतपुर संभाग में यह यात्रा निकाली जाएगी। 16 से 20 सितम्बर तक राजस्थान गौरव यात्रा जयपुर संभाग में रहेगी।

40 दिनों का रहेगा समय

राजस्थान गौरव यात्रा का समय 40 दिनों का रहेगा। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार इतने कम समय में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अक्टूबर महीने में आचार-संहिता लग जाएगी। इसलिए हर संभाग में ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की कोशिश की जाएगी।

25 से 50 हजार लक्ष्य

यात्रा के दौरान होने वाली 135 जनसभाओं में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिशें पार्टी के नेताओं की रहेगी। बताया जा रहा है कि प्रत्येक जनसभा में 25 से 50 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। अमित शाह और अन्य बड़े नेताओं की सभाओं में लक्ष्य इससे ज्यादा भीड़ जुटाने का होगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.