बीकानेर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2018 के तहत श्रीडूंगरगढ़ तहसील की जोधासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणियों के लिए जिले का पहला सहकारी ऋण माफी शिविर सोमवार को जोधासर अटल सेवा केन्द्र में आयोजित किया गया। इस दौरान 212 कृषकों को 36 लाख रूपये की ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक किसनाराम नाई, जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवानी सिंह राजावत ने शिविर का अवलोकन किया एवं उपस्थित कृषकों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। सीसीबी के प्रबंध निदेशक राजेश टाक ने बताया कि उपस्थित कृषकों को ऋण माफी योजना के प्रावधानों के साथ-साथ राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना तथा सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तथा ऋण साख सीमा हेतु आवेदन-पत्र लिए गए।
शिविर में उप रजिस्ट्रार विनोद धोबदार और तहसीदार भवानी सिंह, जोधासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मूलसिंह तंवर, जनप्रतिनिधि विनोद गौसाई, छेलू सिंह शेखावत, इन्द्रचन्द्र दजीर्ं, भंवर सिंह, उपस्थित थे।
22केवाईडी में मंगलवार को सहकारी ऋण माफी शिविर
22केवाईडी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड खाजूवाला द्वारा मंगलवार को सांय 4 बजे सहकारी ऋण माफी शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जल संसाधन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप एवं संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल कृषकों को सहकारी ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करेगे।