196 प्रतिभाएं पुष्करणा तेजस्वी पुरस्कार से सम्मानित 

2281

बीकानेर। पहला सुख निरोगी काया माना गया है, जिससे हम कई अन्य सुखों को प्राप्त कर सकते हैं। निरोगी काया के लिये हमे 9 सुत्री नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। अगर ऐसा करते हैं तो हम छिटपुट अनेक व्याधियों से बच सकते हैं।यह उद्गार थे उज्जैन से आये हुए तेजस्वी सम्मान आयोजन के मुख्यवक्ता अरुण ऋषि के। 

आयोजक संस्था पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द आचार्य ने बताया कि पुष्करणा समाज से शिक्षा व खेल क्षेत्र की 196 प्रतिभाओं को किराडू बगीचीं मे आयोजित तेजस्वी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. एसपी पुरोहित, मुख्यअतिथि डाॅ. श्रीलाल मोहता, मुख्यवक्ता अरुण ऋषि, विशिष्ट अतिथि श्रीराम व्यास , डाॅ अनिला पुरोहित तथा कार्यक्रम संयोजक डाॅ विजयशंकर बोहरा ने तेजस्वी पुरस्कार तथा स्वास्थ्य की सीडी देकर सम्मानित किया।

संस्था द्वारा आयोजित दसवीं परीक्षा की टेस्ट सिरीज के प्रथम 6 विजेताओं को संस्था के गोविन्द जोशी, सुरेशनारायण पुरोहित, डाॅ. राजकुमार कल्ला ने 14000 रूपये की नकद छात्रवृत्तियां भेंट की।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.