बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए 18 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक गांधी पार्क में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ राधेश्याम इन्दौरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योगाभ्यास में कर्मचारी, अधिकारी और आमजन भाग लेंगे।