तानाशाही रवैये से परेशान 16 नेताओं ने दिया इस्तीफा

2512

दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी पार्टी के 16 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। सह संयोजक डॉक्टर बलबीरसिंह के खिलाफ विद्रोह करते हुए यह कदम उठाया और एक साथ इस्तीफा दे दिया। सभी नेताओं ने अपना संयुक्त इस्तीफा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया को भेजा।

पंजाब आप के उपाध्यक्ष करनवीरसिंह तिवाना, जनरल सेक्रेटरीज प्रदीप मल्होत्रा और मंजीत सिंह सिद्धू शामिल हैं। इसके साथ ही जिलों के अध्यक्ष और हलका इंंचार्ज भी इसमें शामिल हैं। नेताओं ने बलबीरसिंह के पर पार्टी को अपंग करने का आरोप लगाया है।

प्रदीप मल्होत्रा का कहना है कि बलबीरसिंह का रवैया तानाशाही है, जिसकी वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर बलबीर सिंह के तानाशाही रवैये के कारण पार्टी कमजोर होती जा रही है। जिस तरह से वह विपक्ष के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने वालन्टिर्स की भावनाओं को ठेस पहुंचाया और अपनी मनमर्जी से नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं को उनके पदों से हटाया, हम इन सारी बातों से काफी आहत हुए, इसलिए हमने इस्तीफा देने का फैसला किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.