12 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त) पर प्रदेश के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राजे ने अपने संदेश में कहा कि तेजी से आगे बढ़ते राजस्थान जैसे राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य निर्माण को लेकर कृत संकल्प है। सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Newsfastweb: