अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में दोपहर 3.15 बजे परिणाम की घोषणा की। बता दें कि इस साल 10 लाख 82 हजार 972 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जो 15 मार्च से 26 मार्च 2018 के बीच कराई गई थी।
हालांकि, पहले 10वीं का परीक्षा 9-10 जून को आने की खबर थी लेकिन अब जाकर 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ हैै। राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 10वीं के नतीजे जून में घोषित किए थे। जिसमें ओवर आल रिजल्ट 78.96 प्रतिशत रहा था। कुल 79.01 प्रतिशत लड़के और 78.89 प्रतिशत लडकियाँ पास हुईं थीं। राजस्थान बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं के साइंस और कामर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 7जून को जारी किया था।
10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक










