होनहारों को मिलेगा सम्मान … देखें वीडियो

2427

बीकानेर। पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने वाले होनहारों को फ्यूचर सीरिज इंस्टिट्यूट की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के हैड मदन स्वामी ने बताया कि आमतौर पर दसवीं व बाहरवीं के मेघावी विधार्थियों को सम्मान की परंपरा है। हमारा इंस्टिट्यूट बीकानेर में पहली बार 5 वी तथा 8 वी होनहारों को सम्मान देने का नवाचार करने जा रहा है। जिसके लिए 9 अक्टूबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। 14 अक्टूबर को रविन्द्र रंगमंच में होने वाले इस समारोह में करीब 500 विधार्थियों को सम्मानित करने का लक्ष्य है।

स्वामी ने बताया कि अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक हुई तो ये समारोह दो चरणों मे कि या जाएगा। उन्होंने बताया कि 85 से 95 प्रतिशत तक तीन वर्गों में स्कालरशिप,स्मृति चिन्ह ओर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्वामी ने बताया कि आवेदन फार्म संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा इंस्टिट्यूट में व्यक्तिगत रूप से भी जमा करवा जा सकता है। इसी दिन संस्थान का वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा।

स्वामी ने बताया कि संवित सोमगिरी जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि यूआईटी चैयरमेन महावीर रांक ा,आरएफएस प्रदीप बालोतरा,कस्टम एक्साईज अधिकारी विनोद स्वामी,डूंगर कॉलेज के व्याख्याता श्याम सुन्दर ज्याणी,श्याम सुंदर विश्नोई,भैराराम रोज,लूणकरणसर सरपंच मो रफीक ,आर जे रोहित उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मनीष सिंह व साक्षी नरूका भी मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.