होटल के बाथरूम में अचेत मिले युवक की मौत

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के जिन्ना रोड स्थित ताज होटल के बाथरूम में दिवाकर नाम का युवक अचेत पाया गया। बिहार के दरभंगा जिले के मुराठा गांव का यह युवक अपने चाचा रोहित के साथ सीमेंट की मार्केटिंग के लिए आया हुआ था। सुबह नहाने गये दिवाकर ने काफी देर तक सुगबुगाहट नहीं कि तो बाथरूम का गेट तोड़ा गया। युवक अचेत पड़ा मिला। होटल से संबंधित लोगों ने युवक को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। कोटगेट पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Newsfastweb: